Chapter 4 of 14

देवता की अंतिम परीक्षा

2.9k words

माउंट डिक्टी उस सुबह असामान्य रूप से शांत था. आकाश में बादल बहुत नीचे तक झुके हुए थे. ऐसा लग रहा था जैसे विशाल पर्वत की चोटियां उन्हें छू सकती हों. बादल घने थे, लेकिन उनमें बारिश की कोई जल्दी नहीं थी. बस हवा चल रही थी. धीमी. स्थिर. लगातार. वह चट्टानों के बीच से गुजरती और फिर घुमावदार पेडों की शाखाओं को हिलाती हुई आगे बढ जाती. कभी- कभी हवा किसी संकरी दरार में प्रवेश करती तो वहां से एक लंबी सीटी जैसी आवाज निकलती. ऐसा लगता था जैसे पूरा पर्वत किसी बात को सुन रहा हो. या शायद किसी के आने का इंतजार कर रहा हो. पर्वत के नीचे एक पवित्र उपवन था. वह जगह साधारण आंखों से लगभग दिखाई ही नहीं देती थी. चारों ओर पुराने पेडों की मोटी शाखाएं फैली हुई थीं. उनके बीच विशाल पत्थर के स्तंभ खडे थे, जिन पर समय के निशान साफ दिखाई देते थे. कुछ स्तंभों पर पुराने देवताओं के चिन्ह बने थे, जबकि कुछ पर ऐसी आकृतियां थीं जिनका अर्थ अब कोई नहीं जानता था. उसी उपवन के बीच उस समय भारी शोर गूंज रहा था. धातु से धातु के टकराने की आवाज. पैरों के जमीन पर पडने की आवाज. किसी के चिल्लाने की आवाज. और उनके बीच उठती हुई बिजली की तेज चमक. उपवन के मध्य कूरेट्स खडे थे. ये साधारण योद्धा नहीं थे. वे वर्षों से देवताओं की रक्षा करने वाले दिव्य योद्धा थे. उनकी हर चाल में अभ्यास था. उनके शरीर पर धातु का कवच चमक रहा था और हाथों में अलग- अलग प्रकार के हथियार थे. वे एक साथ आगे बढते. एक साथ पीछे हटते. घूमते. झुकते. फिर अपने हथियारों को एक- दूसरे से टकराते. धडाम! धडाम! धडाम! उनके हथियारों की आवाज इतनी लयबद्ध थी कि वह किसी युद्ध से अधिक किसी प्राचीन अनुष्ठान जैसी लग रही थी. उनके पैरों से धूल उठ रही थी. हवा में मिट्टी और पसीने की गंध घुल गई थी. और उस पूरे दृश्य के बीच. एक लडका खडा था. नंगे पैर. बिना किसी कवच के. बिना किसी हथियार के. उसके शरीर पर केवल धूल, पसीना और पुराने घावों के निशान थे. उसके बाल सफेद थे. और हवा के बिना भी उसके बाल हल्के- हल्के ऊपर उठ रहे थे. जैसे उसके शरीर के भीतर मौजूद ऊर्जा आसपास की हवा को प्रभावित कर रही हो. उसकी आंखें चमक रही थीं. चमकीली नीली. उन आंखों में एक अजीब आत्मविश्वास था. उसकी उम्र केवल दस वर्ष के आसपास दिखाई देती थी. लेकिन जो लोग उसे वास्तव में जानते थे, वे जानते थे कि उसकी असली उम्र इससे भी कम थी. वह अभी केवल पांच वर्ष का था. पांच वर्ष. इतनी छोटी उम्र में जहां किसी बच्चे को अभी ठीक से दौडना और गिरने के बाद खुद उठना सीखना चाहिए था, वहां यह बच्चा पर्वत के सबसे खतरनाक योद्धाओं के साथ युद्ध का अभ्यास कर रहा था. और सबसे विचित्र बात यह थी कि वह केवल अभ्यास नहीं कर रहा था. वह उन्हें चुनौती दे रहा था. उसके चेहरे पर मुस्कान थी. जैसे यह सब उसके लिए किसी खेल से अधिक कुछ न हो. उपवन से थोडी दूर एक ऊंची चट्टान पर दो स्त्रियां खडी थीं. एक की आंखों में मां का गर्व था. दूसरी की आंखों में हजारों वर्षों की थकान. रिया ने नीचे देखते हुए धीमे स्वर में कहा, वह बहुत तेजी से बडा हो रहा है। उसकी आवाज में हल्की मुस्कान थी. उसने अपने दोनों हाथ सामने बांध रखे थे. उसका लंबा गहरा लाल वस्त्र हवा के साथ धीरे- धीरे लहरा रहा था. उसकी बाहों पर सुनहरी पट्टियां थीं और सिर पर जैतून की मुडी हुई शाखाओं का मुकुट था. वह अभी भी एक रानी जैसी दिखाई देती थी. लेकिन उसकी आंखें उसे धोखा दे रही थीं. उनमें एक पुराना दुख छिपा था. ऐसा दुख जिसे समय भी मिटा नहीं पाया था. रिया ने अपने पांच बच्चों को अपनी आंखों के सामने खोया था. नहीं. खोया नहीं. उसे अपने पति को उन्हें निगलते हुए देखना पडा था. हर बार. हर जन्म के साथ. हर बार उसके भीतर उम्मीद जागती. फिर क्रोनोस उस बच्चे को उससे छीन लेता. और हर बार रिया के भीतर कुछ टूट जाता. आज जब वह ज्यूस को देखती थी, तो उसके मन में खुशी के साथ एक भय भी उठता था. क्योंकि वह जानती थी कि यह बच्चा आगे चलकर अपने पिता का सामना करेगा. और वह यह भी जानती थी कि उस युद्ध का अंत केवल सत्ता बदलना नहीं होगा. खून बहेगा. देवता मरेंगे. टाइटन गिरेंगे. और शायद. उसका यह बच्चा भी. रिया के पास खडी दूसरी आकृति ने नीचे देखा. वह रिया से बहुत बडी थी. बहुत अधिक विशाल. उसका शरीर किसी मनुष्य की तरह नाजुक नहीं था. वह धरती से बनी हुई प्रतीत होती थी. गैया. धरती की प्राचीन माता. उसकी त्वचा पर हल्की सुनहरी चमक थी, जैसे सूर्य की रोशनी किसी पुराने पेड की छाल पर पड रही हो. उसके कंधों पर काई जमी थी. उसके लंबे बाल बेलों और पत्तियों से बने थे. उसके शरीर में एक विचित्र स्थिरता थी. वह कम बोलती थी. लेकिन जब वह बोलती. तो ऐसा लगता जैसे पर्वत भी सुनने के लिए शांत हो गया हो. गैया ने नीचे खेलते हुए नहीं, बल्कि लडते हुए ज्यूस को देखा. वह तेजी से बढ रहा है, उसने कहा. उसकी आवाज गहरी थी. जितनी तेजी से क्रोनोस सोच भी नहीं सकता। रिया ने हल्की मुस्कान के साथ अपने वस्त्र का किनारा पकडा. वह बहुत लापरवाह है। उसकी आवाज में शिकायत कम और स्नेह ज्यादा था. हर चीज को छूकर देखना चाहता है. हर चीज को तोडकर समझना चाहता है. पिछले सप्ताह उसने एक कूरेट को लगभग बेहोश कर दिया था। गैया के चेहरे पर बहुत हल्की मुस्कान आई. वह आकाश है, रिया। उसने नीचे देखते हुए कहा. आकाश को सीमाओं में बांधना आसान नहीं होता। रिया की मुस्कान धीरे- धीरे गायब हो गई. उसने नीचे देखा. ज्यूस उस समय तीन योद्धाओं के बीच से निकल रहा था. रिया की आवाज धीमी हो गई. लेकिन वह अपने पिता से लडने के लिए भी पैदा हुआ है। उसने कुछ पल रुककर कहा, उसे अपने पिता को हराना होगा. शायद उसे मारना भी पडे। उसकी उंगलियां उसके वस्त्र पर कस गईं. और मैं. उसकी आवाज हल्की कांप गई. मैं नहीं जानती कि अगर मैंने एक और बच्चे को खो दिया तो मैं उसे सह पाऊंगी या नहीं। गैया ने उसकी ओर देखा. फिर धीरे से अपना हाथ उसकी बेटी के कंधे पर रखा. उस स्पर्श के साथ जमीन से छोटी- छोटी जडें निकलीं और रिया की कलाई के चारों ओर हल्के से लिपट गईं. वह किसी बंधन की तरह नहीं था. बल्कि एक शांत आलिंगन जैसा था. तुम उसे नहीं खोओगी। रिया ने उसकी ओर देखा. गैया की आंखें अभी भी ज्यूस पर थीं. वह दूसरे बच्चों जैसा नहीं है। कुछ क्षणों की चुप्पी के बाद उसने कहा, उसके भीतर दो आत्माओं की छाप है। रिया की भौंहें सिकुड गईं. दो आत्माएं? गैया ने धीरे से सिर हिलाया. जिस क्षण उसने पहली बार रोते हुए बिजली को जन्म दिया था, उसी क्षण मुझे समझ आ गया था कि यह बच्चा साधारण नहीं है। उसकी आवाज में गहराई आ गई. एक आत्मा जो दूसरी दुनिया से आई है. एक आत्मा जिसे भाग्य यहां लेकर आया है। रिया चुप रही. गैया ने कहा, वह केवल तुम्हारा पुत्र नहीं है, रिया। उसकी नजरें और गंभीर हो गईं. वह उस तूफान की शुरुआत है जो एक युग का अंत करेगा। दूर आकाश में अचानक बिजली चमकी. गरज की आवाज पर्वतों से टकराकर वापस आई. रिया ने नीचे देखा. उसी क्षण ज्यूस ने एक कूरेट के पेट पर मुक्का मारा. योद्धा पीछे की ओर लडखडाया. फिर हंस पडा. रिया के चेहरे पर फिर मुस्कान आ गई. तो फिर. उसने बहुत धीमे कहा. देवताओं के भाग्य को उसकी रक्षा करनी होगी। गैया ने उत्तर नहीं दिया. उसने बस आकाश की ओर देखा. जैसे उसे पहले से पता हो कि भाग्य किसी की रक्षा नहीं करता. भाग्य केवल परीक्षा लेता है. और नीचे. परीक्षा शुरू हो चुकी थी. ज्यूस के पैरों के नीचे की जमीन हल्के- हल्के कांप रही थी. उसकी त्वचा पर छोटी- छोटी बिजली की धारियां दौड रही थीं. कभी उसकी उंगलियों के बीच. कभी कंधे के ऊपर. कभी उसकी गर्दन के पास. उसके सफेद बाल हवा के बिना भी ऊपर उठे हुए थे. वह पूरी तरह धूल और पसीने से ढका था. उसके होंठ के किनारे से थोडा खून बह रहा था. लेकिन उसके चेहरे पर मुस्कान थी. उसके सामने सात कूरेट्स फिर से अपनी स्थिति में खडे हो चुके थे. सबसे आगे डियोन था. उसके हाथों में दो भारी कुल्हाडियां थीं. उनके किनारों से लाल चमक निकल रही थी. जैसे उनमें आग बंद हो. डियोन ने दोनों हथियारों को जमीन पर टिकाया. फिर भारी आवाज में कहा, अब। ज्यूस ने भौंह उठाई. अब क्या? डियोन ने उसकी ओर देखा. तुम्हारा अंतिम पाठ। ज्यूस कुछ क्षण उसे घूरता रहा. अंतिम? उसने गर्दन थोडा झुकाई. फिर मुस्कुराया. क्या अब मुझे तुम्हारी तरह दाढी उगाना सिखाया जाएगा? कुछ कूरेट्स हंस पडे. एक कोने में खडी नेमा ने अपनी हवा वाली दरांती उंगली पर घुमाते हुए कहा, नहीं, सुंदर बालों वाले देवता। ज्यूस ने उसकी ओर देखा. नेमा मुस्कुराई. आज का पाठ है कि एक साथ सात योद्धाओं से पिटने से कैसे बचा जाता है। ज्यूस ने दोनों हाथ कमर पर रखे. तो यह training नहीं है। उसने गंभीर चेहरा बनाया. यह हथियारों के साथ group hug है। नेमा ने तुरंत कहा, बिल्कुल। फिर उसने दरांती हवा में घुमाई. हम इसे training कहते हैं. लेकिन असल में यह हमारा stress relief है। ज्यूस हंस पडा. बहुत अच्छा। उसने अपनी गर्दन घुमाई. हड्डियों के चटकने की आवाज आई. उसके कंधों से बिजली की चमक निकली. मुझे डर था कि तुम लोग कमजोर हो रहे हो। डियोन के चेहरे पर हल्की मुस्कान आई. तुम्हारी यही समस्या है। क्या? तुम्हें लगता है कि तुम हमसे ज्यादा मजबूत हो। ज्यूस ने आंखें संकरी कीं. मुझे लगता नहीं। उसने अपनी मुट्ठी बंद की. मैं जानता हूं। अगले ही क्षण डियोन गायब हो गया. वह इतनी तेजी से आगे बढा कि जमीन से धूल का गुबार उठा. उसकी दोनों कुल्हाडियां आग की लपटों के साथ घूमीं. ज्यूस ने बाईं ओर छलांग लगाई. पहला वार उसके कान के पास से निकला. दूसरा उसके कंधे से कुछ इंच दूर से गुजरा. ज्यूस ने तुरंत पीछे हटने के लिए अपनी बिजली का उपयोग किया. उसके पैरों के नीचे जमीन पर नीली चमक हुई. वह पीछे की ओर फिसलता हुआ गया. लेकिन जैसे ही उसका पैर जमीन से लगा. साइरा उसके सामने थी. उसकी tonfa पर हल्की ऊर्जा घूम रही थी. उसने बिना कुछ कहे पहला वार किया. ज्यूस ने हाथ उठाकर रोका. धडाम! दूसरा वार. ज्यूस झुका. तीसरा वार. इस बार उसने अपना शरीर घुमाया. लेकिन वह केवल आधा बच पाया. धडाम! प्रहार उसके बाजू से टकराया. ज्यूस पीछे की ओर घूमता हुआ जमीन पर उतरा. वह मुस्कुराया. अच्छा था। साइरा ने कोई उत्तर नहीं दिया. वह फिर आगे बढी. ज्यूस ने उसकी कलाई पकडने की कोशिश की. लेकिन उसी समय पीछे से हवा की तेज आवाज आई. नेमा. ज्यूस ने मुडकर देखा. बहुत देर हो चुकी थी. नेमा ने अपना घुटना उसके सीने में दे मारा. धडाम! ज्यूस हवा में उछल गया. अरे! वह कई मीटर दूर जाकर जमीन पर गिरा. पहले कंधा. फिर पीठ. फिर सिर लगभग जमीन से टकराया. वह दो बार लुढका. फिर रुक गया. कुछ पल तक वह वहीं पडा रहा. फिर धीरे- धीरे सिर उठाया. नेमा दूर से मुस्कुरा रही थी. तुम अच्छा कर रहे हो। ज्यूस ने अपने सीने को छुआ. मैं अच्छा कर रहा था। तभी थालोस उसके सामने आ गया. उसने अपना पैर जमीन पर मारा. धडाम! जमीन से पत्थर की दीवार उठी. ज्यूस की आंखें फैल गईं. अरे, यह तो cheating है। थालोस ने कोई उत्तर नहीं दिया. उसने मुक्का मारा. ज्यूस झुक गया. मुक्का उसके ऊपर से निकल गया. उसने तुरंत अपनी हथेली जमीन पर रखी. नीली बिजली जमीन में फैल गई. एक पल के लिए पूरी जमीन चमकी. फिर. धडाम! एक विद्युत झटका चारों ओर फैल गया. पत्थर की दीवार चटक गई. उसके टुकडे हवा में उछल गए. ज्यूस खडा हुआ. उसने अपनी हथेली देखी. उसकी आंखों में उत्साह था. यह पहले से ज्यादा शक्तिशाली था। उसके पीछे से एक आवाज आई. इसलिए अगली बार इसे और मजबूत बनाना। ज्यूस ने मुडकर देखा. मायरा. उसके हाथ में धनुष था. उसकी उंगलियों के बीच तीर पहले से लगा था. ज्यूस की आंखें फैल गईं. रुको। तीर निकल चुका था. फुफ्फ! तीर उसके गाल के पास से गुजर गया. इतना पास कि उसकी त्वचा पर हल्की खरोंच आ गई. ज्यूस ने आंखें झपकाईं. फिर तीर के रास्ते को देखा. मायरा ने अगला तीर उठा लिया. इस बार उसके चेहरे पर मजाक नहीं था. यह चेतावनी थी. पहला तीर केवल चेतावनी था. दूसरा नहीं होगा. ज्यूस ने गहरी सांस ली. ठीक है। उसने खुद को संभाला. अब खेल गंभीर हो गया है। तभी ऊपर से भारी आवाज आई. आश्चर्य! वॉर्केन उसके ऊपर आ गिरा. उसके हाथ में विशाल हथौडा था. ज्यूस ने ऊपर देखा. ओह, नहीं। वॉर्केन ने हथौडा नीचे लाया. ज्यूस ने दोनों हथेलियां एक साथ जोड दीं. एक तेज नीली चमक उसके चारों ओर फैल गई. धडाम! बिजली और हवा का झटका एक साथ बाहर निकला. वॉर्केन का शरीर पीछे की ओर फिसलता चला गया. वह जमीन पर घिसटता हुआ रुका. उसने अपनी दाढी झाडी. फिर से मेरी दाढी जला दी! ज्यूस हंस पडा. इसमें मेरी गलती नहीं है. आपकी दाढी खुद बिजली को आकर्षित करती है। वॉर्केन ने उसे घूरा. तुम्हारी वजह से मैं एक दिन बिना दाढी का रह जाऊंगा। कुछ क्षणों के लिए पूरा मैदान शांत हो गया. ज्यूस बीच में खडा था. उसकी छाती तेजी से ऊपर- नीचे हो रही थी. उसके शरीर से छोटे- छोटे विद्युत कण निकल रहे थे. उसकी हथेलियां गर्म थीं. होंठ से फिर थोडा खून बह रहा था. लेकिन वह अभी भी मुस्कुरा रहा था. उसने चारों ओर देखा. सात योद्धा. हर एक अपने स्थान पर. हर एक अलग शक्ति के साथ. और फिर उसने धीरे से कहा, ठीक है। उसने सिर हिलाया. यह निश्चित रूप से group hug नहीं था। ऊपर चट्टान पर खडी रिया मुस्कुराई. वह अच्छा कर रहा है। गैया ने नीचे देखा. हां। रिया ने उसकी ओर देखा. तुम्हें लगता है वह तैयार है? गैया ने उत्तर देने में कुछ समय लिया. शक्ति के लिए? उसने सिर हिलाया. काफी हद तक। फिर उसकी आंखें गंभीर हो गईं. लेकिन असली परीक्षा शक्ति की नहीं है। रिया चुप रही. गैया ने कहा, असली परीक्षा तब शुरू होती है जब उसे गिराया जाएगा। उसने ज्यूस को देखा. देखना यह है कि वह कितनी ऊंचाई तक छलांग लगा सकता है, यह महत्वपूर्ण नहीं है। उसकी आवाज धीमी हो गई. महत्वपूर्ण यह है कि जब वह जमीन पर गिर जाएगा, तब क्या वह दोबारा उठेगा। नीचे डियोन ने अपना हाथ उठाया. सातों कूरेट्स फिर से अपनी स्थिति में आ गए. ज्यूस ने अपनी बांह से होंठ का खून पोंछा. उसने उसे देखा. फिर मुस्कुराया. तो. उसने गर्दन घुमाई. दूसरा दौर? नेमा ने अपनी दरांती कंधे पर रखी. अभी तो शुरुआत है। ज्यूस ने ऊपर देखा. फिर गहरी सांस ली. तुम लोगों को कोई hobby ढूंढनी चाहिए। कोई नहीं हंसा. क्योंकि सभी जानते थे. अब अगला दौर पहले से कठिन होने वाला था. ज्यूस ने अपने पैरों की स्थिति बदली. उसका दायां पैर पीछे गया. बायां आगे. दोनों हाथ सामने. उसकी उंगलियों के बीच बिजली जमा होने लगी. एक. दो. तीन. नीली चमक उसकी कलाई से कंधे तक दौडी. उसकी आंखों की चमक तेज हो गई. उसके आसपास की हवा भारी होने लगी. कूरेट्स ने भी अपने हथियार उठा लिए. डियोन ने अपनी कुल्हाडियां कसकर पकडीं. साइरा ने अपना शरीर थोडा झुकाया. नेमा की दरांती हवा में घूमने लगी. थालोस ने जमीन पर पैर जमाया. मायरा ने धनुष खींचा. वॉर्केन ने हथौडा उठाया. और ज्यूस. वह मुस्कुराया. लेकिन इस बार उसकी मुस्कान में केवल मजाक नहीं था. उसमें चुनौती थी. उसमें जिद थी. और कहीं बहुत भीतर. एक ऐसी महत्वाकांक्षा थी जिसे अभी पर्वत पर मौजूद कोई भी व्यक्ति पूरी तरह समझ नहीं सकता था. वह केवल मजबूत नहीं बनना चाहता था. वह उस भविष्य के लिए तैयारी कर रहा था जिसे वह पहले से जानता था. उसे पता था कि एक दिन उसके सामने क्रोनोस खडा होगा. उसे पता था कि उस युद्ध में केवल मुट्ठियां और बिजली पर्याप्त नहीं होंगी. उसे अपने भाई- बहनों को मुक्त करना होगा. उसे टाइटनों को हराना होगा. उसे नए देवताओं को एकजुट करना होगा. और अंततः. उसे एक ऐसा शासन बनाना होगा जो उसके पिता के शासन से अलग हो. लेकिन अभी वह केवल पांच वर्ष का था. अभी उसके पास समय था. और वह समय उसकी सबसे बडी शक्ति बन सकता था. ज्यूस ने सामने खडे सात योद्धाओं को देखा. फिर उसने आकाश की ओर देखा. बादल उसके ऊपर घूम रहे थे. जैसे कोई अदृश्य शक्ति उसके जागने का इंतजार कर रही हो. उसने बहुत धीमे स्वर में कहा, ठीक है। उसकी मुट्ठियां कस गईं. आओ। बिजली उसके शरीर के चारों ओर घूमने लगी. अपने देवता को तोडकर देखो। एक क्षण. पूर्ण शांति. फिर डियोन चिल्लाया. अब! सातों कूरेट्स एक साथ आगे बढे. जमीन हिल गई. धूल हवा में उठी. हथियार चमके. हवा चीखी. और उनके बीच. सफेद बालों वाला छोटा- सा देवता भी आगे बढा. उसके पीछे बिजली की एक चमक उठी. फिर दूसरी. फिर तीसरी. आकाश में बादल घूमने लगे. दूर कहीं गरज हुई. और माउंट डिक्टी के ऊपर पहली बार ऐसा लगा जैसे स्वयं तूफान किसी बच्चे की लडाई देखने के लिए जाग रहा हो.

End of Chapter 4